CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 apply online: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा कांस्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन ) के 9175 पद पुरुष/ महिला के लिए, कांस्टेबल (पायनियर) के 20 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन कि तिथि 20 अप्रैल 2026 से और अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक है
इस बार नवीन जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ(Central Reserve Police Force) द्वारा आवेदको के लिए आवेदन फॉर्म प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नया आवेदन पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Overview
|
Name of
Organization
|
Central Reserve Police Force (CRPF)
|
|
Name of Post
|
(Technical & Tradesmen and Pioneer)
|
|
Total Post
|
9175+20 = 9195
|
|
Salary/ Pay Scale
|
Pay level-3 (Rs. 21,700 - 69,100)
|
|
Apply Mode
|
Online
|
|
Form Start Date
|
20/04/26
|
|
Form Last Date
|
19/05/26
|
|
Official Website
|
rect.crpf.gov.in
|
|
Job Loction
|
All India
|
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Qualification
1.ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त स्कूल / बोर्ड से 10 वीं कक्षा में पास होना चाहिए और उसके पास हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन (HTV) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
2. मैकेनिक मोटर वाहन पद हेतु अभ्यर्थी को 10 वीं कक्षा में पास होना आवश्यक है, साथ ही संबंधित ट्रेड में
02 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) प्रमाण पत्र (NCVT/SCVT) और कम से कम 1 वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।
अथवा मैकेनिक मोटर व्हीकल का 3 साल का सर्टिफिकेट + 1 वर्ष का काम का अनुभव होना चाहिए।
3. पायनियर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना चाहिए
(1) संबंधित ट्रेड (जैसे राजमिस्त्री या इलेक्ट्रीशियन) में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
(2) जिन अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से संबंधित ट्रेड का प्रमाणपत्र है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
4. अन्य सभी ट्रेड्समैन पदों के लिए अभ्यर्थी को 10 वीं पास होना आवश्यक है।
पूर्व-सैनिकों के मामले में, सेना द्वारा मान्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी स्वीकार्य होगी।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Age limit
1.कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 01/01/2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात्उ म्मीदवार का जन्म 02/01/1999 से पहले और 01/01/2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
2.कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक वाहन), पायनियर पद (राजमिस्त्री या इलेक्ट्रीशियन), अन्य सभी ट्रेड्समैन पदों के लिए 01/01/2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 02/01/2003 से पहले और 01/01/2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Online apply Fees
सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 लिए अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क निम्न प्रकार देना होगा।
- सामान्य (GEN.), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) अभ्यर्थीयो के लिए रु.100/-
- एससी (SC), एसटी (ST), ईएक्सएस (ExS- पूर्व सैनिक) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क छूट दी गई हैं कोई शुल्क नहीं लगेगा।
CRPF Tradesman Recruitment 2026: Required Documents
सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स उपलब्ध होना चाहिए-
- 10 वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12 वीं कक्षा की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रमाण पत्र
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HTV)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (Central)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल फोन नंबर व ई- मेल आई.डी
- अन्य सभी दस्तावेज जो भर्ती के लिए लागू किए गए है।
CRPF Tradesman Recruitment 2026: Selection Process
सबसे पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET- Physical Efficiency Test) देनी होती है। इसमें निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होती है जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटफकेशन Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female)–2026 CRPF में देखे
इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST- Physical Standard Test) किया जाता है, जिसमें अभ्यर्थियों की ऊंचाई, छाती और वजन की जांच की जाती है।
अगले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT- Computer Based Test) होती है, जो कि 100 अंकों की होती है।
इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQ- Multiple-Choice Type) प्रश्न होते हैं और नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक (¼ नंबर) होती है।
लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड टेस्ट लिया जाता है, जो 50 अंकों का होता है और यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है (यानि इसमें पास होना जरूरी है, लेकिन मेरिट में इसके अंक नहीं जुड़ते)।
इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाता है।
अंत में मेडिकल परीक्षा (Medical Test) होती है, जिसमें अभ्यर्थी की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
How to apply online CRPF Tradesman Recruitment 2026
- सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है तथा एक बार ध्यान से पूरे नोटिफिकेशन को पढ़ लेना है।
- इसके बाद New Register पर click करना है Register में उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर भर कर OTP से Verify करना होगा।
- इसके बाद Registration ID और Password से login करें और आवेदन फॉर्म भरें नाम, पिता का नाम, DOB, पता, Education Details, Trade (जिस पद के लिए apply करना है) आदि जानकारी सही से भरे।
- फिर Documents Upload करें जैसे- फोटो (Passport size), हस्ताक्षर,10वीं मार्कशीट,ITI (अगर जरूरी हो) व Driving License (Driver के लिए) जो लागू हो भरे।
- Application Fee की पेमेंट करें- Online payment (UPI / Card / Net Banking) (जिन अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क में छूट मिली है उनके लिए लागू नहीं है)
- इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म चेक करें और Final Submit पर क्लिक करें और Print निकालें भविष्य के लिए application form का print / save कर लें।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Important Link
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: FAQs
Q1. CRPF Tradesman Recruitment 2026 क्या है?
Ans. यह Central Reserve Police Force (CRPF) द्वारा निकाली जाने वाली भर्ती है, जिसमें अलग-अलग ट्रेड्स (जैसे कुक, ड्राइवर, मिस्त्री आदि) के पद के आवेदन मांगे जाते हैं।
Q2. CRPF Constable Tradesman में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
Ans.जो उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास हो और संबंधित ट्रेड की योग्यता / स्किल रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
Q3. आयु सीमा क्या है?
Ans. ज्यादातर पदों के लिए: 18–23 वर्ष, ड्राइवर पद के लिए: 21–27 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलती है)
Q4. क्या ITI जरूरी है?
Ans. कुछ पदों की भर्ती लिए ITI या अनुभव जरूरी होता है, जबकि कुछ पदों में केवल स्किल ही पर्याप्त होती है।
Q5. क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
Ans. हाँ, कई पदों पर महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं (नोटिफिकेशन के अनुसार चेक करें)।